Uncategorized

महराजगंज: 13 साल की साली को लेकर जीजा हुआ फरार, पत्नी कराया पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अनिल गुप्ता
रिपोर्टर बारीगांव

महराजगंज:- उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर जीजा ने अपनी 13 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया है। आरोप है की युवक चार माह से पत्नी के मायके में ही रह रहा था। युवक बोल रहा है की अब इसी से शादी करूंगा। वही इस मामले में युवक के पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। वही पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासनी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है, की उनकी शादी देवरिया जिले के थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र अंतर्गत पचफेड़वा निवासी सत्या उर्फ सोनू मद्धेशिया के साथ हुई थी। पति बीते चार महीने से उनके मायके में ही रह रहे थे। इस दौरान पति का उनकी छोटी बहन से बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग हो गया। धीरे धीरे छोटी बहन और पति दोनों के बीच प्यार का परवान इसकदर चढ़ गया। की पति उन्हे मायके में छोड़ 18 अक्टूबर को छोटी बहन को कही भगा ले गए है। जिसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन पति और छोटी बहन का कही भी सुराग नहीं लग पा रहा है। वही इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कनौजिया ने कहा की पीड़ित पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सत्या उर्फ सोनू मद्धेशिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button