Uncategorized

अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 57 पेटी देशी शराब मय दो अदद मोटर साइकिल के साथ 03 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार-

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री रोक-थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान व साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 19.10.2024 को बाघाचौर व बिरवट कोनवलिया बंधा के पास से अभियुक्तगण मनोज यादव पुत्र काशीनाथ यादव साकिन बलेसरा टोला बाला हाथा थाना उचकागाँव जनपद गोपालगंज बिहार, 2. विशाल कुमार पुत्र परमानन्द शर्मा साकिन पिपराखास थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार, 3. दिलीप यादव पुत्र पन्नालाल यादव साकिन हरखौली थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार उनके निशान देही पर कुल 57 पेटी बंटी बबली देशी टेट्रा पैक शराब (कुल मात्रा 513 लीटर), घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटर साइकिल, दो अदद मोबाइल एन्ड्राइड,जामातलाशी 3,300/- रुपये नगद बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-369/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे लोग नदी के किनारे झाड़ियों में अवैध शराब का भण्डारण करते हैं। मौका देखकर दो पहिया वाहनों से पकडण्डी के रास्ते बिहार राज्य में ले जाकर तस्करी कर धन अर्जित करते हैं पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0-369/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज यादव s/o काशीनाथ यादव साकिन बलेसरा टोला बाला हाथा थाना उचकागाँव जनपद गोपालगंज बिहार
अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र परमानन्द शर्मा साकिन पिपराखास थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार
अभियुक्त दिलीप यादव पुत्र पन्नालाल यादव साकिन हरखौली थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार
अभियुक्त मनोज यादव का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0- 0468/2022 धारा 379/411 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2.मु0अ0सं0-369/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण
कुल 57 पेटी बंटी बबली देशी टेट्रा पैक प्रत्येक पेटी मे 45 पाउच प्रत्येक पाउच मे 200 एमएल ( कुल मात्रा 513 लीटर ) (कुल कीमत 1,50,000/ रुपये), हीरो ग्लैमर लाल रंग BR28 C 4944 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये),होण्डा एसपी न्यू बिना नम्बर के चेचिस न0 ME4JC941GRD080444 (कुल कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये )दो अदद मोबाइल एन्ड्राइड,जामातलाशी 3,300/- रुपये नगद
गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साइबर थाना जनपद कुशीनगर व0 उ0नि0 श्यामलाल निषाद थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर,उ0नि0 शशांक शेखर राय थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर,उ0नि0 महिपाल चौहान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर,उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, का0 रिषू यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,का0 श्रीकृष्ण मौर्य थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button