पुलिस लाइन परेड ग्रांउड में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में पीआरवी-112 को दंगा नियंत्रण सामग्री के साथ कराई गयी मॉक ड्रिल इसके पश्चात क्राइम सीन प्रोटेक्शन, एविडेन्स कलेक्शन किट का सही से प्रयोग के बारे में प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी दी गयी
कुशीनगर। शुक्रवार को जनपद कुशीनगर में आगामी त्यौहारों तथा शांति व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढृ बनाये रखने के दृष्टिगत किसी भी परिस्थितियों का सामना करने हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पीआरवी-112 के वाहनों को चेक किया। महोदय द्वारा सभी को आदेशित किया गया कि सायरन/ पी.ए.सिस्टम चालू हालत में हो सुनिश्चित करें तथा उपकरणों के रख रखाव व उपकरणों से घटनास्थल पर क्राइम सीन की रूपरेखा तैयार कर क्राइम सीन प्रोटेक्शन के बारे में बताया गया। घटनास्थल पर सबसे पहले पुलिस कर्मियों द्वारा जो कार्यवाही की जाती है उस संबंध में सभी पुलिसकर्मियों को अभ्यास कराया कि किस तरीके से घटनास्थल पर पहुंच कर एविडेंस तथा नमूना इकट्ठे करते हैं उसके बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
G न्यूज़ रिपोर्टर, कृष्णा जायसवाल सपहा
