Uncategorized

प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु कुशीनगर पुलिस है तैयार

दंगा नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी गई जानकारी

बलवाइयों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का अलग-अलग टीमें बनाकर किया गया पूर्वाभ्यास

आमजन में सुरक्षा की भावना व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश

कुशीनगर। शुक्रवार को एसपी संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, छठपूजा आदि के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण/कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य रुप से शस्त्र अभ्यास एवं शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने की जानकारी तथा समस्त आर्म्स –एम्यूनेशन की जानकारी प्रदान की गयी।
पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहें।
G न्यूज़ रिपोर्टर,कृष्णा जायसवाल सपहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button