Uncategorized

महाराजगंज में सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

940 करोड़ रुपए की दी सौगात

सीएम योगी ने पीपीपी मॉडल पर बने केएमसी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया।

इस दौरान छात्रों और जनता को संबोधित करते हुए महाराजगंज में तेजी हो रहे विकास का भी बखान किया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। यहाँ उन्होंने चौक नगर पंचायत के विकास कार्यों को देखा। साथ ही गोरक्षनाथ मंदिर में बाबा गम्भीरनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान सीएम योगी ने 940 करोड़ रुपए की सौगात देकर जनता को कहा अब दिवाली की खुशियां दुगुनी हो गई। उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें नवीन नगर पंचायत भवन, बहुउद्देश्यीय स्टेडियम और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

सीएम योगी ने कही ये बातें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौक में यूपी में हो रहे चहुमुखी विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि जैसे ग्राम सचिवालयों पर लोगों के समस्या का निदान और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उसी प्रकार निकाय कार्यालयों पर लोगों को सुविधा मुहैया कराया जाना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा जैसे स्मार्ट सिटी हो सकता है तो वैसे ही स्मार्ट निकाय भी हो सकता है, सेफ सिटी हो सकता है तो वैसे ही सेफ निकाय भी हो सकता है। इस दौरान उन्होंने चौक के सोनाड़ी माता मंदिर का दर्शन किया। साथ ही उन्होंने सोनाड़ी में हो रहे सुंदरीकरण कार्यों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएम ने मंदिर और स्थानीय विधायकों, सांसद के साथ प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें तोहफा देकर शुभकामनाएं दिया।

मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन

सीएम योगी ने पीपीपी मॉडल पर बने केएमसी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्रों और जनता को संबोधित करते हुए महाराजगंज में तेजी हो रहे विकास का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि शांति फाउंडेशन की संस्था केएमसी कॉलेज के संस्थापक विनय श्रीवास्तव के निर्देश में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है। वहीं कार्यक्रम के बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम देखने को मिला जहां वह एक नन्हे से बच्चे को दुलार प्यार करते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button