कुशीनगरनिजी प्रबंध और शासकीय विद्यालय समिति का एकदिवसीय बैठक हुआ संपन्न
दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर
कुशीनगर

निजी प्रबंध अशासकीय कल्याण समिति मोती चक ब्लॉक की एक वृहद बैठक दुर्गा जी पब्लिक स्कूल झागा में हुआ जिसने विद्यालयों में आ रही समस्याएं समिति के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान की परीक्षा पर बृहद चर्चा हुई बैठक की अध्यक्षता मोतीचक ब्लॉक के मंडलअध्यक्ष मल्ल जी ने किया। संचालन सीताराम पांडे जी ने किया जिले के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, जिला महामंत्री राकेश राय, जिला मीडिया प्रमुख नवल किशोर त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष हटा सुरेश सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रबंधक दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अलाउद्दीन, विद्या लाल, रणवीर सिंह, उपेंद्रसिंह, दिवाकर दीक्षित, अजय यादव, हसनाथ सिंह, छोटेलाल, प्रदीप कुमार, अमरनाथ यादव, निखिल लाल, श्रीमती मंजू राय आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। सभी लोगों ने अपने ब्लॉक अध्यक्षजी से प्रतियोगिता हेतु फॉर्म प्राप्त किये।