2025 हाईस्कूल एवं इंटरमिडिएट की परीक्षाओं लेकर चल रही तैयारी
सुखसागर प्रसाद
उप संपादक
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र निर्धारण हेतु परिषद की वेबसाइट पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित तहसीलस्तरीय समिति द्वारा प्रमाणित/अपडेट कराई गई विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर आनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के अवलोकनार्थ, परीक्षण तथा अनुमोदन हेतु परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर पर अपलोड कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज द्वारा आनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची में राजकीय विद्यालय 10, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय 34 तथा स्ववित्त पोषित विद्यालय 60 हैं। निर्धारित परीक्षा केन्द्रों की सूची कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, महराजगंज के व्हाट्सएप समूह पर तथा कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है। संबंधित छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एवं जनसामान्य उक्त सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
परीक्षा वर्ष 2025 के लिए जनपद महराजगंज हेतु आनलाइन प्रविधि से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई आपत्ति/शिकायत हो, तो साक्ष्यों सहित अपनी आपत्ति/शिकायत /प्रत्यावेदन को आनलाइन मध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पोर्टल पर दिनांक 14.11.2024 के सायं 05.00 बजे तक प्रस्तुत/अपलोड कर सकते हैं। उक्त निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई आपत्ति / शिकायत / प्रत्यावेदन ग्राह्य नहीं होगा।