Uncategorized

*बलिया न्यूज़ – तेज गति के बाइक  की अनियंत्रित होकर दरवाजे मे टक्कर से चालक की मौत।*

रतसर – गड़वार मार्ग पर बंगला चट्टी पर रतसर से गडवार की तरफ जा रहे तेज गति के बाइक के अनियंत्रित होकर दरवाजे से टकराने के कारण बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि जितेन्द्र राजभर (22) पुत्र ददन राजभर रात 10 बजे के आस पास किसी को लाने के लिए गड़वार जा रहा था। बंगला चट्टी पर बाइक की गति अधिक होने के कारण वह अपनी बाइक मोड़ पर नियंत्रित नहीं कर सका और सामने के मकान के दरवाजे मे जाकर टक्करा गई। जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

महन्त कुमार गुप्ता
     संवाददाता
जी न्यूज़ बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button