*कस्तूरबा बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ बाल कार्निवाल**G न्यूज़ 7*
कसया, कुशीनगर । डीएम कुशीनगर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत मंगलवार को नगर कसया में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाल कार्नीवाल का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति कुशीनगर के अध्यक्ष अमित कुमार शाही,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कुमार,राहुल वरिष्ठ सहायक जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन डॉ. नींबू सिंह रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समीप द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों के द्वारा एकल गायन, एकल नृत्य, संयुक्त गायन, संयुक्त नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो, मेडल एवं जलपान उपलब्ध कराया गया। पूरे कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के डीसी पंकज गौतम का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम में अभिषेक कुमार सिंह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर,चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) कुशीनगर, रीता यादव सेंटर मैनेजर वन स्टाफ सेंटर, आदर्श सिंह केस वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन कुशीनगर, मुनीष कुमार कुशवाहा कंप्यूटर ऑपरेटर वन स्टाफ सेन्टर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
*G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल*
