उपमुख्यमंत्री द्वारा 2021 में शिलान्यास सड़क का आज तक नहीं हुआ निर्माण
G news 7
कसया, कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के कसया – पडरौना मार्ग से भिक्खु छपरा पिपरा गाँव तक सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन द्वारा धन अवमुक्त होने व वर्ष 2021 में उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किए जाने के बाद भी आज तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण नहीं हों पाया l बताते चले कि उक्त सम्पर्क मार्ग निर्माण के संबंध में सर्वश्रेष्ठ अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रभारी कुशीनगर सीएस शुक्ला ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोकनिर्माण विभाग कसया को पत्रक देकर कहा है कि कसया- पडरौना मार्ग से भिक्खु छपरा पिपरा तक सम्पर्क मार्ग का लम्बाई लगभग एक किलो मीटर व लागत 83.79 लाख का शिलान्यास लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियो की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा वर्ष 2021 में किया गया था,लेकिन आज तक उक्त सम्पर्क मार्ग का निर्माण नहीं हों पाया है l प्रकरण की जाँच कर कार्यवाही की मांग किया है l
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल
