Uncategorized
पीआरडी के जवानों के साथ आयोजित हुई गोष्ठी
G news 7
कुशीनगर। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना व क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट द्वारा जनपद के समस्त थाना /कार्यालयों/यातायात कार्यालय पर कार्यरत पीआरडी के जवानों (महिला व पुरुष) के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी पीआरडी जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके उपरान्त पीआडी जवानों को ड्यूटी आदि के संबंध में बेसिक ट्रेनिंग दी गयी।
इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी जनपद कुशीनगर, प्रतिसार निरीक्षक कुशीनगर, वाचक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल
