Uncategorized

दलित महिला को पीटने के मामले में कोर्ट आदेश पर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

G news 7
कसया।क्षेत्र के गांव परसौनी मूकुंदहा निवासी दलित महिला को तहसील परिसर में पुरानी रंजिशवश मारने पीटने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।घटना 1 जुलाई 2024 की बताई गई है।
पीड़ित श्रीमती देवी पत्नी केश्वर प्रसाद ने एससी/एसटी न्यायलय कुशीनगर में एक प्रकीर्णवाद दाखिल कर कही है कि घटना के दिन वह दोपहर करीब 11 बजे कसया तहसील परिसर में आई थी।इसी दौरान वहां पहले से खड़े अरविंद किशोर सिंह,योगेंद्र सिंह,मार्कण्डेय प्रसाद,रामाशीष सिंह व रुद्रप्रताप सिंह खड़े थे।वह देखते ही पुरानी रंजिश से भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये उसके पास आ गए और पास में खड़ी गाड़ी में रखें हाकी डंडा निकाल कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये हमला बोल दिया।सिर पर हाकी के चोट लगने से वह मूर्क्षित होकर भूमि पर गिरकर अचेत हो गयी।इसके बाद भी यह सभी उस पर वार करते रहे।यह देकर वहाँ उपस्थित बहुत लोग इकट्ठा हो गये और बीचबचाव किये तो यह सभी वहां गाड़ी में बैठकर फरार हो गये।न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुये पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच के आदेश दिए थे।पुलिस न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पांचों आरोपितों के विरुद्ध दर्ज की है।प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने बताया है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button