Uncategorized
शहाबुद्दीन अलीब्यूरो कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में शीत ऋतु/कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं के दृष्टिगत सड़क के किनारे एन0एच0-28/28बी, अन्य प्रमुख मार्गो व होटल/ढाबों/पेट्रोल पम्पों के आस-पास अव्यवस्थित खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित करने, रिफ्लेक्टर तथा यातायात संकेत बोर्ड लगाये जाने व दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.11.2024 को जनपद के समस्त थाने द्वारा कुल 206 अव्यवस्थित रुप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित रुप से पार्क कराया गया तथा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले कुल 58 वाहनों का चालन कर कुल 74,500/- रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया तथा 03 वाहन चालकों को हिदायत मुनासिब किया गया।
जनपद कुशीनगर
