Uncategorized
शहाबुद्दीन अलीब्यूरो कुशीनगर
आज दिनांक 18-11-2024 को विकास भवन कुशीनगर मे माननीय सांसद विजय कुमार दुबे जी माननीय विधायक खड्डा श्री विवेका नन्द पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति मे जनपद स्तरीय CCL मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे इस माह बैंको के द्वारा 464 समूहों को 27 करोड़ 84 लाख का डेमो चेक के माध्यम से समूह की दीदियो को वितरण किया गया, जनपद मे अच्छा कार्य करने वाले 14 शाखा प्रबंधको एवम बैंक सखी को सम्मानित किया गया, तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की दीदियो को भी सम्मानित किया गया, इस मौके पर उपायुक्त स्वतः रोजगार,परियोजना निदेशक, एल डी एम, जिला समन्वयक, ब्रांच मैनेजर, जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक, तथा बैंक सखी, ने प्रतिभाग किया,
