Uncategorized
मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत वीरांगना दिवस का हुआ आयोजन
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत वीरांगना दिवस का आयोजन दिनाँक 19.11.2024 को वन सेन्टर, रविन्द्रनगर धूस मे किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया किया गया। कुमारी जितन यादव के द्वारा अपनी बहन का बाल विवाह रूकवाया गया। कुमारी कृति तिवारी के सिर से पिता का साया उठने के पश्चात ट्यूशन पढ़ाकर अपने क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षित करते हुए अपनी शिक्षा जारी रखी हुई हैं। इनके साथ-साथ श्रीमती सुमन जायसवाल श्रीमती कीर्तन यादव, श्रीमती उर्मिला कुशवाहा, श्रीमती ममता दूबे, श्रीमती नैना देवी, श्रीमती माया मिश्रा, श्रीमती दुर्गावती देवी एवं सुश्री आभा ज्योति आदि को शॉल, मिष्ठान एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाग करने वाली स्कूली छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वुमेन हेल्पलाइन (1090), वन स्टॉप सेन्टर (181), पुलिस (112), एम्बुलेंस 108 व 102 के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) के बारे मे जानकारी देते हुए 03 छात्राओं के स्पांसनशिप योजना एवं 02 छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित करने हेतु चिह्नित किया गया। श्री विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला एवं बच्चियों को शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को वीरांगना दिवस की बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गयी। श्री अमित शाही मा0 अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुचेता कृपलानी, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स इत्यादि का उदाहरण देकर छात्राओं को प्रोत्साहित एवं शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया। विनय कुमार संरक्षण अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, कुशीनगर द्वारा बाल अधिकार से अवगत कराते हुए स्पांसरशिप एवं अन्य योजना से जुड़ने हेतु बालिकाओं को प्रेरित किया गया। वीरांगना दिवस कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार सिंह प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), कुशीनगर के द्वारा किया गया। श्रीमती पुष्पा राय, उप निरीक्षक, वन स्टॉप सेन्टर द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा के संबंध मे जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रियंका चौरसिया केस वर्कर, श्रीमती चन्दा सिंह स्टॉप नर्स, गंगाधर मिश्रा, श्रीमती शीला देवी मल्टी परपज स्टॉप, वन स्टॉप सेन्टर, कुशीनगर आदि के द्वारा कार्यक्रम मे आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।