Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में की गयी आईजीआरएस समीक्षा गोष्ठी, दिये गये आवश्यक निर्देश

शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

आज दिनांक 21.11.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों/क्षेत्राधिकारी कार्यालयों/आईजीआरएस सेल पर नियुक्त आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी। महोदय द्वारा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह व आईजीआरएस सेल प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button