Uncategorized
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी तथा परेड का किया गया निरीक्षण
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

आज दिनांक 22.11.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गयी एवं अन्य दिशा निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाईन उमेशचन्द भट्ट व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनपद कुशीनगर