पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद में छात्राओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

आज दिनांक 21.11.2024 को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी / बीट उप निरीक्षक / बीट आरक्षी महिला/पुरुष द्वारा विभिन्न स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में व आस पास चेकिंग की कार्यवाही की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में सर्किल सदर में समस्त थानों द्वारा कुल 39 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें रामकृता इण्टरमीडियट कालेज कुबेरस्थान ,उदितनारायण इण्टरमीडिएट कालेज पडरौना आदि के आसपास मौजूद मनचले शोहदों व अनावश्यक रूप से खडे कुल 413 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 58 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्किल कसया में कुल 13 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें जेपी इटरमीडियट कालेज कप्तानगंज आदि स्कूलों के आसपास कुल 77 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 33 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी व कुल 04 व्यक्तियों के विरुध्द निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री अमित सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल तमकुहीराज में कुल 31 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें फतेह मेमोरियल इण्टरमीडिएट कालेज आदि स्कूलों के आसपास कुल 72 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 39 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में सर्किल खड्डा में कुल 17 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी जिसमें सरस्वती इण्टरमीडिएट कालेज नौरंगिया आदि स्कूलों के आसपास कुल 52 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 12 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। इस प्रकार *जनपद कुशीनगर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 100 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों के आस-पास मौजूद मनचले सोहदों व अनावश्यक रूप से खडे कुल 614 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया गया एवं कुल 04 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी व कुल 142 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी।
जनपद कुशीनगर