Uncategorized

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता में सफलता के दोनो सोपानों पर आलमाइटी का कब्जा

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता में आलमाइटी इण्टर कॉलेज बृजमनगंज के छात्र-छात्रा ने सफलता के दोनो सोपानों पर कब्जा कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। माध्यमिक शिक्षा एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज महराजगंज में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता में क्विज,पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जिसमें आलमाइटी की कक्षा 12 की छात्रा काजल वर्मा ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा भाषण प्रतियोगिता में आलमाइटी के ही कक्षा12 के छात्र रामप्रकाश शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।अपने विद्यालय के छात्र -छात्रा की इस सफलता से उत्साहित प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जीवन की रक्षा करती है। सड़क दुर्घटनाओं में लाखो लोग मारे जाते और घायल हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button