Uncategorized
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सीसीटीएनएस पोर्टल पर धोखाधड़ी एवं अमानत ख्यानत व आईटी एक्ट के लम्बित अभियोगों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया-राहुल विश्वकर्मासंवाददाता कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आज दिनांक 26.11.2024 को पुलिस कार्यालय में सीसीटीएनएस पोर्टल पर धोखाधड़ी एवं अमानत ख्यानत व आईटी एक्ट के लम्बित अभियोगों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा धोखाधड़ी व आईटी एक्ट से सम्बन्धित मुकदमों को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए थाना कोतवाली पडरौना, थाना जटहांबाजार, थाना कुबेरस्थान, थाना रविन्द्रनगर धूस, थाना तुर्कपट्टी और साइबर थाना पर नियुक्त सम्बन्धित विवेचकों द्वारा की जा रही विवेचना की समीक्षा कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश तथा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।
जनपद कुशीनगर
