Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनपद में छात्राओं एवं

बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत आज दिनांक 27.11.2024 को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी / बीट उप निरीक्षक / बीट आरक्षी महिला/पुरुष द्वारा विभिन्न स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में व आस पास चेकिंग की कार्यवाही की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में सर्किल सदर में समस्त थानों द्वारा कुल 24 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें स्कूल/कालेज के आसपास मौजूद मनचले शोहदों व अनावश्यक रूप से खडे कुल 210 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 20 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्किल कसया में कुल 14 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें स्कूल/कालेज के आसपास कुल 71 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 27 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में सर्किल तमकुहीराज में कुल 22 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी, जिसमें स्कूल/कालेज के आसपास कुल 104 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 27 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में सर्किल खड्डा में कुल 15 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों में चेकिंग की गयी जिसमें स्कूल/कालेज के आसपास कुल 62 व्यक्तियों की चेकिंग करते हुये 17 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। इस प्रकार जनपद कुशीनगर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 75 स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों के आस-पास मौजूद मनचले सोहदों व अनावश्यक रूप से खडे कुल 447 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया गया एवं कुल 91 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी।
शहाबुद्दीन अली
ब्यूरो कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button