महराजगंज जिले के भुहनी परसोनी गांव में स्वामान फाइनेंसियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का
आयोजन
महराजगंज: स्वामान फाइनेंसियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महराजगंज जिले के भुहनी परसोनी गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वित्तीय कंपनी की ओर से ग्रामीणों को बताया गया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है कि कंपनी की ओर से ग्रामीणों को दिया गया ऋण सरकार ने माफ कर दिया है। ग्रामीण इस कोरे अफवाह के झांसे में न आएं। ये पूरी तरह बेबुनियाद है, यदि कोई व्यक्ति इस तरह की भ्रांति या अफवाह फैलता है तो इस बारे में स्वामान के अधिकारियों को सूचित करें।
इस वित्तीय कंपनी ने आपको इसलिए ऋण दिया है कि आप अपने व्यावसायिक काम को आगे बढ़ा सकें और अपना ऋण भी भुगतान करें। ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन और बचत के बारे में भी टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क के श्री धीरज सोनी जी, स्वामान के आरएम राजेश सेठ जी , विनय यादव जी आदि मौजूद रहे।
