लालगंज में विद्युत् कर्मचारियों ने एक मुस्त समाधान योजना के तहत चलाया अभियान l
लालगंज, बस्ती
विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लालगंज बाजार में एक मुश्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज में ज्यादा लाभ उठाने के लिए माइक से प्रचार प्रसाद कर लोगों को जागरूक किया गया। सर चार्ज में ज्यादा लाभ उठाने के लिए 15 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक पंजीकरण कराकर लाभ उठा सकते हैं।
शनिवार को अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय नादिर सिद्दीकी के नेतृत्व में लालगंज बाजार में एक मुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत बिल में सर चार्ज में ज्यादा लाभ उठाने के लिए विद्युत कर्मचारियों ने प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया।
इस संबंध में अवर अभियंता नादिर सिद्दीकी ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना बिजली बिल से जुड़े कई तरह के मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई योजना है, इस योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ता को किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जाती है। इससे बिजली कटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सकता है। इस योजना के माध्यम से 5000/- रूपया बकाया पर 100 प्रतिशत और उससे अधिक बकाये पर 70 प्रतिशत तक ब्याज दर में छूट प्रदान की जाएगी इस कार्यक्रम में संजीत यादव,विजय यादव,धर्मदेव यादव, विजय, इरशाद, मनोज, अरबाज, चंद्रिका, घनश्याम, जेई नादिर सिद्दीकी आदि लोगों ने जागरूक किया

विकास अग्रहरि खास रिपोर्ट
9555581976