Uncategorized

लखनऊ: यार्वेन्दु तिवारी की रिपोर्ट

पेडिस्ट्रियन ब्रिज पर खड़े होकर कर देख सकेंगे गोमती में चलती क्रूज का नजारा

अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तरह लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर भी पेडिस्ट्रियन ब्रिज बनेगा। लगभग 100 मीटर लंबा व 10 मीटर ऊंचा यह ब्रिज नदी के एक छोर को दूसरे से जोड़ेगा। ब्रिज की डिजाइन बेहद आकर्षक व अनूठी हो, इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आर्किटेक्चर डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें दिल्ली, गोवा व बंगलुरू समेत देश भर से 24 प्रविष्टियां आयी हैं। अब इसमें से सर्वश्रेष्ठ चुनी जाने वाली डिजाइन के आधार पर पेडिस्ट्रियन ब्रिज को आकार दिया जाएगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती रिवर फ्रंट पर पेडिस्ट्रियन ब्रिज के लिए एडीसीपी ऑफिस के पास जगह चिन्हित की गयी है। जहां से नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक लगभग 100 मीटर लंबा, 15 मीटर चौड़ा व 10 मीटर ऊंचे ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह ब्रिज लखनऊ में पर्यटन का नया केन्द्र बनेगा।

Related Articles

Back to top button