बलिया : भारत रत्न प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी पर भव्य समारोह,
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “अटल जी एवं सुशासन” विषयक निबंध, भाषण एवं एकल काव्य पाठ का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन श्री मुरली मनोहर पीजी कॉलेज बलिया में आयोजित हुआ ,यह प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया देवेंद्र गुप्ता एवं उच्च शिक्षा के नोडल प्रो. अमित कुमार सिंह, प्राचार्य शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय बलिया एवं माध्यमिक शिक्षा के नोडल राजकीय इंटर कालेज के कला अध्यापक डॉ. इफ़्तेख़ार खां की देख- रेख में संपन्न हुआ ,
जिसमें निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की सुरभि गुप्ता ने प्रथम इसी विद्यालय की आस्था गुप्ता ने द्वितीय एवं डॉ.रामविचार रामरतीस सरस्वती बा. वि. मंदिर बलिया की विदुषी उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , भाषण प्रतियोगिता में टाउन पीजी कॉलेज की अंजली यादव ने प्रथम दूजा देवी डिग्री कॉलेज रजौली की आशिया परवीन ने द्वितीय स्थान एवं शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय बलिया की रानी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही काव्य पाठ में शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय बलिया के अंकित पांडे ने प्रथम इसी विद्यालय की आयुषी गिरी ने द्वितीय एवं कुंवर सिंह पीजी कॉलेज बलिया की मोनिका गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किया ,
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज बलिया के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र नाथ मिश्र, प्रो. जैनेंद्र पांडे प्रो.रामनरेश यादव प्रो. धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य अमित प्रो. अमित कुमार सिंह,एनएसएस प्रभारी डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये,निर्णायक मण्डल में रामकुमार तिवारी,भारती सिंह, डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय, वशिष्ठ नारायण सिंह, डॉ शिवेंद्र नाथ दुबे, अजीत कुमार सिंह, शिवानंद शाह रहे ,कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंडी प्रसाद पांडे ने किए ,कलाध्यापक मिथिलेश सिंह,रिशिका ठाकुर,अभिषेक कुमार, घुरा साहनी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किए।