स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।।25/12/24/
महाराजगंज जनपद अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज शिकारपुर मंडल के शिकारपुर में अनिरुद्ध दास जी की आवास पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया कुछ समय बाद सभी लोग एक जगह इकट्ठा हुए जिसमें एक बैठक का रूपरेखा तैयार हुआ बैठक में सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने बैठक को संबोधित किया और कहा कि स्वर्गीय अटल जी का जीवन सदैव राष्ट्र के लिए समर्पित रहा पूर्ण निष्ठा एवं पवित्रता के साथ देश सेवा एवं जन सेवा स्थापित किए हैं वे अमृत काल में भी विकसित भारत संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।। इस अवसर पर मंडल संयोजक विजय गोड़ मंडल प्रभारी अब्दुल कलाम शंभू नाथ वर्मा ओम प्रकाश पांडे बृजेश पटेल राम नगीना चौहान अखिलेश पासवान रामाज्ञा यादव संजय पटेल शाहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
