बलिया : PMGSY के अंतर्गत नवनिर्मित सड़कों की जांच के लिए पहुंची टीम, 11 का सैंपल लिया,
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

PMGSY के तीसरे चरण के फेज 2 के अंतर्गत चयनित जिले के नौ ब्लॉकों की 11 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है,नए साल की शुरुआत से इन मार्गों से जुड़े गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, 72.566 किमी सड़क बनाने में 32.5058 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं,एसक्यूटीम ने सड़कों की गुणवत्ता जांचते हुए 11 का सैंपल जुटाया,
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जनपद में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता और मानक की जांच के लिए स्टेट क्वालिटी माॅनीटरिंग टीम (एसक्यू) जनपद पहुंची, टीम ने बुधवार को दो सड़कों को खोद कर मानक व गुणवत्ता की जांच की,सड़क निर्माण में सभी परतों की मोटाई व जांच के साथ पटरियों के बाबत उपस्थित ठेकेदारों को सुझाव व निर्देश दिए, इस दौरान 30 सेंटीमीटर वर्गाकार गड्ढा खोदकर सड़क का सैंपल लिया, टीम ने 1.1253 करोड़ की लागत से बनी राष्ट्रीय राजमार्ग से दुलार राय के पुरा तक की सड़क की जांच की,
इसके अलावा नगरा से निकासी, मालीपुर से बिहरा हरपुर वाया बिशुनपुरा, संवरा से चिंतामणिपुर, रामपुर मार्ग से गायघाट, मालदह से बिहरा, गाज़ीपुर हाजीपुर मार्ग से बबुआपुर मार्ग का टीम ने परीक्षण किया, वहीं, सोनौली बलिया मार्ग से जगदरा, किड़िहरापुर कैनाल रोड से छिटकिया कलां, आईटी बंधा रोड से शाहपुर बभनौली और जसांव से सोनवानी चार सड़कों की जांच की,
इन सड़कों का निर्माण –
पंदह और नगरा ब्लॉक की दो – दो सड़कों के अलावा चिलकहर, रेवती, नवानगर, बेलहरी, सोहाव, बांसडीह और सीयर की एक-एक सड़क है,नगरा ब्लॉक की मालीपुर से विशुनपुरा होते हुए विरहा हरपुर तक 8.35 किमी और नगरा से निकासी मार्ग 8.6 किमी, नवानगर ब्लॉक के मालदह से बिरहा तक 7.5 किमी, बेलहरी ब्लॉक के गाजीपुर हाजीपुर मार्ग से बबुआपुर तक 7.00 किमी और पंदह ब्लॉक के सोनौली बलिया मार्ग से दुलार राय का पुरा तक 5 किमी तक कार्य पूरा हो चुका है, शेष सड़कों का निर्माण 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा,इन सड़कों में नगरा से निकासी, मालीपुर से बिहरा हरपुर वाया बिशुनपुरा, संवरा से चिंतामणिपुर और रामपुर मार्ग से गायघाट तक जाने वाली सड़कों का निर्माण एफडीआर तकनीकी से कराया गया है ,प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की जांच तीन चरणों में की जाती है, पहली जांच स्थानीय स्तर पर होती है,दूसरी राज्य स्तर पर एसक्यूएम तथा तीसरी एनक्यूएम द्वारा होती है,
बीएन ओझा ,के अनुसार
जो सड़कें बन रही हैं उनमें कुछ ही कार्य बाकी है,सभी सड़कों का अवशेष कार्य यथा नाली, सीसी कार्य तथा रोड फर्नीचर संबंधित कार्य हर हाल में जनवरी के अंत तक पूरा करा दिया जाएगा।
-अभिषेक राय (सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई),