प्रतियोगिता के अन्तिम दिन प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने मौदान पर दिखाया दम
आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बृजमनगंज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता
के तीसरे दिन प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।आलमाइटी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ईश्वरचन्द चौरसिया ने बताया की
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन चम्मच दौड़,जलेबी कूद,डाइस बॉल,लूडो,अन्त्याक्षरी,म्यूजिकल चेयर,रिले रेस,सूई धागा दौड़,स्लो साइकिल रेस,खो-खो,50 मीटर व 100 मीटर दौड़ आदि खेल आयोजित किए गये। 50 मीटर दौड़ में U.K.G का छात्र कृष्ण विश्वकर्मा तथा कक्षा 1 का छात्र अंशू ,स्पून रेस में यासमीन,फातिमा,अंकित तथा रहनुमा ने प्रथम स्थान,जलेबी कूद में फिजा व आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि क्रिकेट के फाइनल मैच में कक्षा 12 की टीम कक्षा 10 की टीम को कड़े मुकाबले में पराजित कर विजेता बनी।
इस अवसर पर बीना जायसवाल,हमीदा बेगम,मुस्कान,
सोनाली जायसवाल,अनीता सहानी,अनुराधा सिंह,सुग्रीव यादव,नेहा मिश्रा,उर्मिला पाण्डेय,शिवानी,तनुश्री,साइस्ता खातून तथा समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
