Uncategorized

तेंदुए की खबर सुनकर ग्राम सभा में पहुंचे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह। 31/12/24/

महराजगंज जनपद के अंतर्गत विकासखंड परतावल के ग्राम पंचायत पिपरा खादर में तेंदूये की खबर सुनकर पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ग्राम सभा में पहुंचे और लोगों से इसकी जानकारी ली और खुद वन विभाग टीम के साथ जा कर के इसका जायजा लिया। और वन विभाग के टीम को दिशा निर्देशित किया और कहा कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाय । ग्राम पंचायत पिपरा खादर एवं आसपास के लोगों से अनिरोध किया कि जब तक तेंदुए पकड़ा ना जाए तब तक आप लोग सावधानी पूर्वक रहे। और बच्चों को सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलने दे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता नंदू दुबे ग्राम प्रधान मनोज सहित बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button