Uncategorized
कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A से कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B के पद पर पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा कंधों पर स्टार लगाकर किया गया उत्साहवर्धन-ब्यूरो कुशीनगर
जनपद कुशीनगर में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A से कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B के पद पर 08 पुलिसकर्मियों के पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 02.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पदोन्नति पाये पुलिस कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री रुपेश कुमार, पीआरओ कुशीनगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे