निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की मासिक बैठक 12.01.2025 को होगीदीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश (कुशीनगर इकाई) के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रबंधकों एवम प्रधानाचार्यो को सूचित किया जाता है कि संगठन की मासिक बैठक निर्धारित तिथि 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को संगठन के कैंप कार्यालय न्यू सन राइज एकेडमी रामकोला रोड पडरौना कुशीनगर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी।आप अभी महानुभावों से विनम्र अनुरोध है कि जो भी विद्यालय संगठन के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम /अपने बच्चों की सूची अभी तक जमा नहीं किया है।वे बैठक के दौरान प्रतिभागी बच्चों की सूची /परिणाम जमा करने का कष्ट करें।आपको अवगत कराया जाता है कि 20 बच्चों पर एक पुरस्कार देने की व्यवस्था निर्धारित है।
आपको यह भी सूच्य है कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को S N Marriage Hall रामकोला रोड पडरौना में होना सुनिश्चित है।इसकी सूचना जिला अध्यक्ष श्री शेष नाथ सिंह जी के आदेश पर मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने दिया ह!
कुशीनगर: खजुरिया की 160 एकड़ सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जादीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर खजुरिया गांव के 160 एकड़ सरकारी भूमि पर दंबगों ने कब्जा कर लिया है। ये दबंग सरकारी और किसानों की करोड़ों रुपये की भूमि पर कब्जा किए बैठे हैं। वहीं राजस्व कर्मी उदासीन बने हैं।ग्राम सभा खजुरिया के विभाग की आरक्षित जमीन पर दबंग आशियाना बनाने में जुटे हैं। खजुरिया में भू-माफियाओं व राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से छोटे-छोटे काश्तकारों का जीना मुहाल हो गया है। ग्राम सभा खजुरिया में स्थित सरकार जमीन पर आए दिन भूमाफियाओं की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा है।
ग्राम सभा की खलिहान, चारगाह, तालाब आराजी में भवन निर्माण कराया गया है। राजस्व विभाग की माने तो 160 एकड़ सरकारी भूमि खजुरिया गांव में है। इसे गांव के प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के कुछ दबंग मनमाने ढंग से भूमि को बेचने में लगे हुए हैं। प्रधान मारकंडेय गुप्ता का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।[
हो जाएं सावधान! टूटा फूटा पुराना मोबाइल फोन कबाड़ी वालों से कभी मत बेचेंदीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर कुशीनगर। जी हांअगर आपके पास पुराना और टूटा मोबाइल है और आप उसे बेकार समझकर किसी को देने या कबाड़ में बेचने जा रहे हैं तो यह सावधान होने की जरूरत है। आपका यह कदम आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है।वर्तमान समय में साइबर अपराधियों का गैंग ऐसे ही मोबाइल फोन की तलाश में हैं। इसको सही कराकर शातिर जालसाज उसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी आदि काम में कर रहे हैं। मगर, पुलिस जांच में आरोपित वह बन जाते हैं, जिसके नाम से मोबाइल पहले पंजीकृत होता है। ऐसे में इन मामलों पर रोक लगाए जाने को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।साइबर अपराधियों के साथियों का गैंग गांवों में फेरी लगाकर फलों, रुपयों, नारियल और अन्य सामान के बदले पुराने और निष्प्रयोज्य मोबाइल फोन खरीद रहा है। लोग घर में बेकार पड़े मोबाइल फोन को जरा सी लालच में बेच दे रहे हैं। गैंग के यह सदस्य ग्रामीण इलाकों से मोबाइल इकट्ठा कर एकमुश्त रूप से साइबर अपराधियों को बेच देते हैं। जहां आरोपित पुराने और खराब मोबाइल फोन की खराबी को सही कराते हैं। मोबाइल एक्टिवेट होने के बाद उसे अगले साथियों के पास भेज दिया जाता है, जहां उस मोबाइल को ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा है। बाद में छानबीन करने पर उस व्यक्ति का नाम सामने आता है, जो पहले उस मोबाइल फोन को इस्तेमाल करता रहा है। फोन टूटने के बाद भी कई बार महत्वपूर्ण डाटा मोबाइल में रह जाते हैं। एसएचओ रामसहाय चौहान का कहना है कि पुलिस की तरफ से लगातार लोगों को जागरूक किया जाता है कि वे चोरी का मोबाइल न खरीदें और अपना पुराना व खराब मोबाइल फेरी वालों को न बेचे।
कुशीनगर: छावनी-कुबेरस्थान मार्ग चौड़ीकरण में तोड़ने होंगे 50 लोगों के मकानदीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर पडरौना। शहर के छावनी-कुबेरस्थान मार्ग पर अधूरा पड़े सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को एसडीएम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क की पैमाइश की गई। करीब दो मीटर तक सड़क किनारे मिली सरकारी जमीन पर करीब 90 लोगों का कब्जा मिला, जबकि करीब 50 लोगों की निजी जमीन मिली। निजी जमीन पर बने घर का मूल्यांकन कर उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा, जबकि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोग स्वयं खाली करेंगे। करीब दो वर्ष पहले पडरौना के छावनी स्थित तहसील कार्यालय के पास से कुबेरस्थान जाने वाली 10.40 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिली थी। इस सड़क पर प्राचीन कुबेरस्थान शिव मंदिर और करीब छह किलोमीटर आगे तुर्कपट्टी के महुअवा स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर होने के साथ मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक भवन और कृषि विभाग का कार्यालय है। इसके अलावा यह सड़क पटहेरिया चौराहे पर गोरखपुर-सीवान मार्ग को जोड़ते हुए बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार भी चली जाती है। इस लिहाज से यह सड़क जिले की बेहद महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है। इस सड़क पर दिन हो या रात, वाहनों का आवागमन हमेशा बना रहता है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए चौड़ीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 10.40 किलोमीटर लंबाई में इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके लिए 23.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया थाशासन से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कुबेरस्थान से शहर के छावनी तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य तो पूरा लिया गया, लेकिन शहर के छावनी मोहल्ले में घनी आबादी के बीच करीब 200 मीटर सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। क्योंकि, सड़क पांच मीटर के स्थान पर चौड़ाकर सात मीटर करना था। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ एक-एक मीटर का नाली निर्माण करना था। इसकी जद में कई मकान आ रहे थे। हालांकि सड़क निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पूर्व राजस्व विभाग की तरफ से पैमाइश की गई थी, लेकिन बाद में तकनीकी दिक्कत की वजह से शहर के घनी आबादी के बीच पड़ने वाली सड़क को पांच मीटर ही चौड़ा कर छोड़ दिया। सड़क चौड़ा नहीं होने से सड़क के संकरे हिस्से में हर दिन जाम की समस्या बनी रहती थी।[10/01, 8:36 pm] dindyal g news: रोजगार मेले में 124 युवाओं का चयन, SGC ग्रुप ने लगवाया था रोजगार मेलादीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर आज सरस्वती देवी महाविद्यालय नौरंगिया में क्षेत्रीय युवाओं हेतु आयोजित #महा_भर्ती_अभियान_# में उपस्थित क्षेत्र के 124 युवाओं का चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड( अनन्या बिड़ला ग्रुप) द्वारा क्षेत्र में जॉब हेतु चयन किया गया। जिसका आयोजन SGC ग्रुप द्वारा किया गया..
इस अवसर पर सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक पवन दुबे ने बताया कि हम क्षेत्र के युवाओं के रोजगार के लिए लगातार प्रयासरत है पिछले दिनों खड्डा क्षेत्र में लगभग 80 से अधिक युवाओं का चयन किया गया और आज लगभग 124 युवाओं का चयन रोजगार में लेकर माध्यम से हुआ है हम आगे भी ऐसे रोजगार में लोग का आयोजन करते रहेंगे..