निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की मासिक बैठक 12.01.2025 को होगीदीनदयाल पाण्डेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश (कुशीनगर इकाई) के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रबंधकों एवम प्रधानाचार्यो को सूचित किया जाता है कि संगठन की मासिक बैठक निर्धारित तिथि 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को संगठन के कैंप कार्यालय न्यू सन राइज एकेडमी रामकोला रोड पडरौना कुशीनगर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी।
आप सभी महानुभावों से विनम्र अनुरोध है कि जो भी विद्यालय संगठन के द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम /अपने बच्चों की सूची अभी तक जमा नहीं किया है।वे बैठक के दौरान प्रतिभागी बच्चों की सूची /परिणाम जमा करने का कष्ट करें।आपको अवगत कराया जाता है कि 20 बच्चों पर एक पुरस्कार देने की व्यवस्था निर्धारित है। आपको यह भी सूच्य है कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को S N Marriage Hall रामकोला रोड पडरौना में होना सुनिश्चित है।इसकी सूचना जिला अध्यक्ष श्री शेष नाथ सिंह जी के आदेश पर मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने दिया है।