Uncategorized

इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस।

ICOP ने अब्दुल कलाम को महाराजगंज जिले का कमान सौपा।। 11/1/25/ पत्रकारिता जगत में पत्रकार अब्दुल कलाम के कार्यों को देखते हुए महाराजगंज जनपद का जिला अध्यक्ष पत्रकार प्रकोष्ठ नियुक्त किया जाता है। प्रदेश सचिव व मंडल सचिव अरुण कुमार दुबे की सहमति से महाराजगंज जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है उनके लगन के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रदेश प्रभारी व मंडल सचिव ने विश्वास जताया है कि अब्दुल कलाम पत्रकारों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। और संगठन को नए आयाम तक पहुंचाएंगे।

जनपद महाराजगंज जिला अध्यक्ष पद संभालने के बाद संगठन के उद्देश्य को सफल बनाने में अपनी प्रतिबद्धता जताई है उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्या को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे और उनकी मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इंडियन कौन्सिल ऑफ़ प्रेस का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों का रक्षा करने के लिए कार्य करना है। अब्दुल कलाम के इस नियुक्ति पर पत्रकार पदाधिकारी में उत्साह है। और सभी को उम्मीद है कि इस पद पर रहकर मजबूती प्रदान करेंगे और महाराजगंज जनपद के पत्रकारिता स्तर को और ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। इस अवसर पर इंडियन कौन्सिल ऑफ़ प्रेस के मंडल सचिव अरुण कुमार दुबे आत्मा सिंह अमन मिश्रा सत्येंद्र सिंह विकास कुमार सिंह अनुराग जायसवाल आदि पत्रकारों ने बधाई दिया।

Related Articles

Back to top button