Uncategorized

गोरखपुर महोत्सव का हुआ शुभारंभ**यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया महोत्सव का शुभारंभ

आज से बालीवुड, भोजपुरी, सूफी गीतों पर झूमेंगे गोरखपुर के लोग, रामगढ़ ताल किनारे स्थित चंपा देवी प्रांगण में कार्यक्रम का उठाएंगे गोरखपुर के लोग लुफ्त गोरखपुर प्राचीन काल से भारत वर्ष की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महायोगी शिवा अवतार गुरु गोरक्षनाथ की नगरी एवं बुद्धिष्ठ सेक्टर के केन्द्र बिन्दु के रूप में अपनी पहचान स्थापित किए हुए हैसांस्कृतिक पर्यटन विकास के दृष्टिगत भारत वर्ष की सांस्कृतिक नगरी गोरखपुर में पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, जिला प्रशासन एवं स्थानीय उद्यमियों के संयुक्त प्रयास से आज गोरखपुर महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ हो गया है

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत आज से 16 जनवरी तक किया जा रहा है, महोत्सव में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल/प्रदर्शनी भी लगायी गई हैगोरखपुर महोत्सव के आयोजन के माध्यम से जहां एक ओर गोरखपुर मे पर्यटन सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार को उत्तरोत्तर गति प्राप्त होगी दूसरी ओर आगन्तुक देशी/विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय जनता को भी एक ही स्थान पर कला, संस्कृति एवं गीत संगीत एवं क्रीड़ा का अद्भुत समागम प्राप्त हो सकेगागोरखपुर महोत्सव 2025 के अंतर्गत विगत वर्ष की भांति गोरखपुर के इतिहास से जुड़ी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, स्वतंत्रता व अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचय कराने वाली प्रदर्शनी का भी आयोजन हो रहा है।

Related Articles

Back to top button