Uncategorized

मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को बाजार में बढ़ी तिल व गुड़ की मांगरायसेन जिला ब्यूरो चीफ आशीष सिंह रजक बरेली

मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाया जाना है जिसको लेकर बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है , इस दौरान रसोई के सभी आवश्यक सामानों की खरीदी के साथ-साथ तिल और गुड़ की मांग बढ़ गई है। बाजार मैं किराना दुकानों पर गुड़, तिल्ली की दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। साथ ही लड्डू में उपयोग आने वाले काजू , किशमिश चिरौंजी , बादाम और ड्राइफ्रूट्स, घी व लड्डू बनाने की सामग्री की खरीदारी की जा रही है।

इस संबंध में किराना व्यवसाय ऋषि जैन ने बताया संक्रांति पर्व को लेकर बाजार में एक अलग ही माहौल देखा जा रहा है लोगों के द्वारा की जाने वाली खरीदी में सबसे ज्यादा लड्डू बनाने में उपयोग आने वाले गुड़ तिलीकी मांग देखी जा रही है। वही व्यवसायी अमित जैन ने बताया क्षेत्र में करेली का गुड़ प्रसिद्ध है लोगों के द्वारा एक दो किलो से लेकर 5 किलो की पारी तक खरीदी जा रही है। किराना के होलसेल व्यवसायी सचिन जैन ने बताया क्वालिटी के अनुसार40 से 45 रुपए किलो गुण बिक रहा है वही ₹160 से ₹200 तक खुली तिली विक रही है।

Related Articles

Back to top button