Uncategorized
सिलवानी में आयोजित होने वाले तिलक महा महोत्सव के लिए दिया आमंत्रण ,सिलवानी जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल पहुंच बरेली
रायसेन जिला ब्यूरो चीफ आशीष सिंह रजक बरेली।आगामी 7,8 और 9 फरवरी को सिलवानी मे आयोजित होने वालेश्री जिनवाणी जी अस्थाप, वेदी प्रतिष्ठा एवं तिलक महामहोत्सव को लेकर जहां जैन समाज के द्वारा वृद्ध स्तर परजोर-जोर से तैयारी की जा रही है। वहीं आयोजित होने वाले इस महा महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए श्री तारण तरण दिगंबर जैन समाज सिलवानी के द्वारा प्रत्येक स्थान पर पहुंचकर अपने गुरु भाइयों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सिलवानी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल गत दिवस बरेली तारण समाज को आमंत्रित करने के लिए पधारे।आए हुए समाज बंधुओ का तारण समाज बरेली के द्वारा स्वागत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने के साथ-साथ आयोजित महोत्सव में अपनी महिती भूमिका निभाने की बात कही।