Uncategorized

जुआ फड़ पर पुलिस की दविश ,31000 नगद और दो कार जप्त।रायसेन जिला ब्यूरो चीफ आशीष सिंह रजक बरेली

पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देश में एसडीओपी सुरेश दामले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता के द्वाराक्षेत्र में जुआ सट्टा अवैध शराब सहित अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर मुहिम चलाई जा रही है।इसी क्रम में बरेली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खरगोन की इक्यावन नदी के पास संचालित जुआ फड पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इकावन नदी खरगौन के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी । जहां पुलिस की टीम के द्वारा रेड डाली गईतो पाया कि ईट भट्टे के पास कुछ युवकों के द्वारा यहां पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर 4 जुआडीयो को मौके से पकड़ा लेकिन इस दौरान एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए चार आरोपी यशपाल सिंह उदयपुरा , मानसिंह उमरिया थाना पिपरिया , अरविंद सिमारा थाना पिपरिया , ब्रजेश अंडिया थाना उदयपुरा एवं भगाने वाले व्यक्ति धनंजय रघुवंशी निवासी खरगौन ।

पुलिस ने आरोपियों के साथ जुआ फड से कुल नगदी 30100 रूपये व दो कार आल्टो एवं क्विड विधिवत जप्त कर आरोपियो के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस दौरान रमेश रैकवार, , राजेश राजपूत श्याम सिंह राजपूत, सौमित्र सोनी, राजेश राजपूत, संजय यादव, महेन्द्र राजावत, विकास तिवारी, मुकेश यादव, लोकेश राजपूत, शुभम राजपूत सुमित सिसौदिया की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button