Uncategorized

प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपेयी ने अपने कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रो को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ किया था

जिला ब्यूरो चीफ आशीष सिंह रजक ओर 500 की आवादी बाले सभी ग्रामो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था इसके लिए करोड़ो का बजट भी साल दर साल दिया जाता रहा है । बरेली सरकार की एक सोच थी जो सार्थक भी हुई और ग्रामो को सड़कों से जोड़ा भी गया आज देश मे सड़को का जाल बिछा हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी कर्मचारी शायद इस योजना को पचा नही पा रहे है या ठेकेदारो पर इनका अंकुश नही तभी तो 5 साल की गारंटी बाली प्रधानमंत्री सड़क योजना को ठेकेदारों की मिलीभगत से पलीता लगा रहे है। हम बात कर रहे है रायसेन जिले के नर्मदा तट अलीगंज से बरहा मार्ग की जिसे साल 2020 में बनाया गया था सरकार को ठेकेदार द्वारा 5 साल मेन्टेन्स की गारंटी दी गयी थी जिसके 44 लाख 62 हजार रुपये संधारण यानी मेन्टेन्स के जमा भी रहे लेकिन बीते चार साल में ठेकेदार वीरेंद्र राजपूत ने इस सड़क पर किसी प्रकार का कोई भी मेन्टेन्स कार्य नही किया , सवाल यह उठता है

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जिले भर में क्षेत्र बाटकर एसडीओ इंजीनियर तैनात किए है वावजूद इसके इस सड़क पर अभी तक किसी की नजर नही गयी या फिर यह सड़क भी भ्र्ष्टाचार की भेट चढ़ गई आपको बता दे कि अलीगंज से बरहा तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क को बनाने पीएमजीएसवाय योजना के तहत 1 करोड़ से ऊपर राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन सालो चलने बाली यह सड़क देखरेख के अभाव में आज गड्डो में तब्दील हो गयी जब हमने स्थानीय विधायक और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के संज्ञान में इस मामले को लाये तब उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए मेन्टेन्स करवाने ओर ऐसे ठेकेदारो पर कार्यवाही की बात कही आपको बता दे इस सड़क को 2025 तक मेन्टेन्स के लिए ठेकेदार की जिम्मेदारी है लेकिन ठेकेदार वीरेंद्र राजपूत पूर्व pwd मिनिस्टर रामपाल सिंह के रिश्तेदार है ऐसे में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी शायद कुछ करने की स्तिथि में नही है । तकरीबन 100 मीटर लम्बी सीसी रोड का निर्माण भी नही किया अब स्थानीय विधायक और प्रदेश के लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री से आस बंधी है बाइट- नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री संतोष मुग्दल एसडीएम बरेली ग्रामीण

Related Articles

Back to top button