निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्नदीनदयाल पाण्डेय मंडल क्राइम ब्यूरो
निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति उत्तर प्रदेश कुशीनगर इकाई के तत्वाधान में आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पडरौना के सदर विधायक मा मनीष जायसवाल जी रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री डॉ राम जियावन मौर्य जी और कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरुण गौतम जी ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि निजी विद्यालय कम संसाधनों में अच्छी एवं संस्कार युक्त शिक्षा देने कार्य कर रहे हैं।
इनके सहयोग के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राम जियावन मौर्य जी ने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालन मे आ रही समस्याओं के समाधान में विभाग के द्वारा सभी प्रकार से सहयोग रहेगा। निजी विद्यालयों का सार्थक सहयोग हमेशा ही विभाग को भी प्राप्त होता रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार गौतम जी ने कहा कि अनुशासित और संस्कार युक्त समाज की संरचना इन्हीं विद्यालयों से मिलती है।कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह जी ने सभी आगंतुकों,प्रबंधकों और प्रधानाचार्यो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कुशीनगर जनपद के सभी विद्यालयों के लगभग 700 छात्रों को संगठन के द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम को शिवनाथ पाण्डेय,महेंद्र दीक्षित,राकेश कुमार राय,नचिकेता भट्ट,नवल किशोर त्रिपाठी,आनंद कुमार सिंह,अवधेश सिंह,अलका पानपालिया, डॉ सुनीता पाण्डेय, वाई के शक्ल, अवधेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, रण जीत लाल श्रीवास्तव इत्यादि ने संबोधित किया।इस अवसर पर सैकड़ों विद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्य उपस्थित रहे।