Uncategorized

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की खबर सामने आई है

यह आग इतनी भीषण है कि दूर से ही आग का गुबार दिखाई दे रहा था. वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं इस आग की वजह से कुंभ आस-पास के टेंट भी चपेट में आ गए हैं और टेंटों में रखे सिलेंडरों में धमाके भी हुए हैं. महाकुंभ क्षेत्र में लगी यह आग इतनी भीषण है कि इसमें लगभग 20 से 25 टेंट जल गए हैं. यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लग गई है.
संवादाता -राहुल कुमार कुशवाहा

Related Articles

Back to top button