Uncategorized

पति सहित चार पर महिला उत्पीड़न का केस

पिपराइच
थाना क्षेत्र के महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा की विवाहिता संगीता देवी के तहरीर पर पुलिस ने पति सुनिल कुशवाहा, सास, ससुर व देवर समेत चार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है‌।
संगीता देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सुनील कुशवाहा निवासी बलुआ थाना भटनी (देवरिया) के साथ उसकी शादी 2021में हुई थी। दहेज की मांग को लेकर पति सुनिल , ससुर नन्दकिशोर,सास देवन्ती देवर सुधीर दो लाख रुपए व दो पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे।एक साल पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिये।अब मायका महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा रहने पर विवश हूं ।

Related Articles

Back to top button