महुअवां में दर्जन भर बच्चों में चेचक जैसी बीमारी के शिकार ,
स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया शिविर, बांटा दवा
किसी बीमारी के लिए पहले सरकारी अस्पताल आए.. अधीक्षक
पिपराइच
क्षेत्र के ग्राम महुअवां खुर्द के छोटे टोला में करीब एक सप्ताह से बे-मौसम चेचक जैसी बीमारी से दर्जनों बच्चे पीड़ित हैं । बुधवार को सीएचसी पिपराइच के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया । वृहस्पतिवार से विशेष कैंप लगा कर एलोपैथिक व होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया। तथा बचाव के लिए जन-जागरूक क्रिया गया।
बता दें कि गांव के दुर्योधन की बेटी काजल 16, नरसिंह का बेटा गोलू 7,सलीम की बेटी अनन्या, बृजमोहन की बेटी अनुष्का 10,अंगद की बेटी आयुषी 5, सहित करीब दर्जनभर से अधिक बच्चे बीमार है।शरीर में चेचक जैसा झलका, चकत्ते, खुजली आदि से परेशान हैं। लेकिन बुखार आदि की शिकायत नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया
बच्चों के शरीर में पहले खुजली हुआ।खुजली करने पर चेचक जैसे दाना आ जा रहा है।फिर इसके लाल लाल चकत्ते व जलन हो रही है। दाना देख पहले चेचक समझा गया। अब अबुझ बीमारी की चर्चा से हम सभी लोग परेशान हैं।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया
इस बारे में सीएचसी पिपराइच के अधीक्षक डॉ मणि शेखर नें बताया स्वास्थ्य टीम गठित कर गांव में भेजा गया । प्रथम दृष्टया यह गंदे पानी या गंदगी से होने वाले एलर्जी या चेचक का ही प्रकोप हो सकता है । स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार निगरानी करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि पानी को उबालकर पीएं ,घर , बिस्तर, कपड़े साफ सुथरा रखें , झोलाछाप डॉक्टरों से बचें,किसी प्रकार की परेशानी हो तो सरकारी अस्पताल में ही इलाज़ कराए ।