बलिया : शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष आयोजन
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
( जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

किसी भी राष्ट्र को लोकतांत्रिक रूप में मजबूत करने में देश के मतदाताओं का विशेष योगदान होता हैं इसी तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिनांक 25/01/2025 को शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा, बलिया (उत्तर प्रदेश) में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था, कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और उद्घाटन भाषण से हुई,उन्होंने मतदान को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए इसकी आवश्यकता और महत्व एवं अधिकारों पर प्रकाश डालें,
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया,छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, इसके बाद, सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने मतदान करने और अन्य नागरिकों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली, मतदान और लोकतंत्र से संबंधित विषयों पर आधारित एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया ,
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शिवेंद्र नाथ दुबे जी थे , इसके अतिरिक्त, डॉ. विवेक सिंह जी , डॉ चण्डी प्रसाद पाण्डेय जी ,डॉ. दीपक कुमार झा जी , श्री राजेश्वर कुमार जी और मनीष पाठक जी भी सक्रिय सहभागिता की और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम का संचालन अन्य वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा किया गया, अंत में प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया, यह आयोजन छात्राओं के बीच मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।