Uncategorized

थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की 06 अदद मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर

जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम आज दिनांक 25.01.2025 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की 06 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन के साथ एक नफर अभियुक्त अमित वर्मा पुत्र स्व0 विनोद वर्मा साकिन वार्ड न0 11 मंगल बाजार थाना कप्तानगंज कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 30/205 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 30/205 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
अमित वर्मा पुत्र स्व0 विनोद वर्मा साकिन वार्ड न0 11 मंगल बाजार थाना कप्तानगंज कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
06 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

  1. प्र0नि0 धनवीर सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ।
  2. उ0नि0 प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी बोदरवार थाना कप्तानगंज कुशीनगर ।
  3. उ0नि0 अवनीश यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ।
  4. का0 मुकेश कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ।

Related Articles

Back to top button