Uncategorized

बलिया : उत्तर प्रदेश दिवस और गणतंत्र दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
( जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

26 जनवरी 2025 ,शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, बलिया में 24 से 26 जनवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश दिवस, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह वर्ष, और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुआ, जिसमें प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह जी , डॉ. धनंजय कुमार सिंह जी , डॉ. विवेक सिंह जी , डॉ. दीपक कुमार झा जी और छात्राओं ने गरिमामय भाग लिए,

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विवेक सिंह जी (असि. प्रो., वाणिज्य) ने उत्तर प्रदेश दिवस की थीम, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने छात्राओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और स्वतंत्रता के साथ जुड़े उत्तरदायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया, मुख्य वक्ता डॉ. धनंजय कुमार सिंह जी (असि. प्रो., इतिहास) ने गणतंत्र दिवस मनाने के उद्देश्य और इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की,प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रजातांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा पर जोर दिया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार झा जी ने किया और स्वतंत्रता की मर्यादा का ध्यान रखने की अपील की,

इस अवसर पर सरस्वती वंदना (मुस्कान तिवारी और अंकिता पांडेय) द्वारा गायन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और अतिथि स्वागत गीत (प्रियंका पासवान, संध्या साहू, सोनी ओझा और गोल्डी यादव) प्रस्तुत किए गए, देशभक्ति गीतों में युगल गायन (तनु और तनीषा), एकल गायन (अंकिता पांडेय, स्वाति और ज्योति), संस्कृत गायन (अनुष्का), और भोजपुरी गीत (गीतांजलि गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, पूजा पाल, पूनम पाल, नाजिया खातून और अंजलि गुप्ता) शामिल रहे,

भाषण प्रतियोगिताओं में हिंदी (सृष्टि गुप्ता और अनुष्का कुमारी), संस्कृत (अंतिम तिवारी), और अंग्रेजी (अनुष्का) में छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए, देशभक्ति नृत्य प्रस्तुति कृति यादव द्वारा दी गई, जबकि नाटक मंचन में रुखसार खातून, स्वाति यादव, प्रिया पाठक, कुमुदिनी पाठक, रानी यादव, ज्योति कुंवर और अनुष्का गुप्ता ने भाग लिया,

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और उत्तर प्रदेश दिवस के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया,प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह जी और अन्य प्राध्यापकों ने विजेताओं को प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, यह समारोह छात्राओं के लिए देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने के साथ लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अद्वितीय अवसर बना।

Related Articles

Back to top button