Uncategorized

किसानों को जिला विपणन संघ ने 51 हजार मैट्रिक टन खाद का किया वितरणः भार्गव

रायसेन जिला ब्यूरो चीफ आशीष सिंह रजक

जिला विपणन संघ के अधिकारी नीरज भार्गव ने बताया कि किसानों को सुबिधाऐं प्रदान करने एवं समय पर उनकी उपज के लिए खाद का वितरण 51 हजार मैट्रिक टन 20 जनवरी तक कर दिया गया है जबकि शासन के आदेशों के अनुसार मार्च 2025 तक 51 हजार मैट्रिक टन खाद का वितरण करना था। परन्तु किसानों के द्वारा 27 दिसम्बर को बारिश के दौरान खाद डालने के लिए प्रति स्पर्धा जारी हो जाने के कारण खाद की मांग को पूरा करने के लिए मार्च तक जो

खाद का भंडारण करते हुए वितरण करना चाहिऐ थी उस खाद का वितरण 20 जनवरी तक कर दिया गया हैं बताया जाता है कि दिसम्बर माह में शनिवार अवकाश होने के बाबजूद भी किसानों को खाद का वितरण कराने के लिए विशेष अनुमति कलेक्टर के माध्यम बरिष्ठ कार्यालय राज्य विपणन संघ भोपाल से लेकर 250 टन खाद का वितरण कराया गया था। और किसानों को उनकी खेती में रवि शीजन के लिए लगातारखाद का वितरण किया जा रहा है। और इस समय किसानों की मांग यूरिया खाद की ज्यादा होने के उपरान्त खाद का वितरण सुचारू रूप से प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है। और लगातार रेक के माध्यम से खाद का उठाव करते हुए जिला विपणन संघ कार्यालय रायसेन के अलावा जिले की तहसीलों में भी मार्कफेड के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। इस संदर्भ में जिला अधिकारी नीरज भार्गव का कहना है कि किसानों कों सुबिधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से जो खाद का लक्ष्य मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया था। परन्तु किसानों की खाद की लगातार मांग की पूर्ती के लिए जनवरी माह में ही मार्च का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उसको जनवरी में ही पूरा कर दिया गया। और किसानों की मांग पर उनको मार्कफेड के द्वारा खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button