घुघली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में सदर विधायक ने उत्सव स्थल का किया शिलान्यास।
जिला महराजगंज घुघली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर में उत्सव स्थल का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शिलान्यास किया इस दौरान विधायक ने कहा कि यह उत्सव स्थल बसंतपुर के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा, जहाँ वे विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस स्थल के निर्माण से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों के बीच सामाजिक समरसता बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस परियोजना को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।ग्रामीणो ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह उत्सव स्थल बसंतपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह चतुर्भुज सिंह सरवन सिंह ओमप्रकाश जायसवाल विजय कुमार मिश्र संजीव शुक्ला मनोज जायसवाल सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।।
