विश्व हिन्दू महासंघ ने निकाली भव्य शोभा यात्रासमरसता भोज में दिया हिन्दू समाज के एकजुटता पर जोर संत
शिरोमणि गुरू रविदास को किया नमन् बस्ती।विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा मंगलवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में संत शिरोमणि गुरू रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में शिविर कार्यालय सुलक्ष्मी टावर अस्पताल चौराहा से अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा, निकाली गई। अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर समरसता भोज के साथ ही वक्ताओं ने हिन्दू समाज की रक्षा, संकट में सहयोग और एकजुटता पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर महासंघ द्वारा योगदान के लिये विशिष्ट जनों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेटकर उन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास ने समाज को जो संदेश दिया उस पर चलने की जरूरत है।मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महासंघ का उद्देश्य अलग-अलग धड़ों में बटे हिन्दू समाज को एकजुट कर उन्हें और शक्ति शाली बनाना है।
