Uncategorized

चोरी की घटना का पर्दाफाश, चोरी गये 08 बैट्री/एक इन्वर्टर/एक सोलर प्लेट आदि सामान (कुल कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 03 नफर शातिर चोर गिरफ्तार-ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.02.2025 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से मु0अ0सं0 83/2025 धारा 305 बीएनएस व मु0अ0सं0 56/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी गये 08 बैट्री/एक इन्वर्टर/एक सोलर प्लेट आदि सामान (कुल कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2)/317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछ-ताछ का विवरण-
पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर सून-सान स्थानों पर स्थित गन्ना प्लांट व इण्टलाकिंग प्लांट, खडे ई रिक्सा की बैट्रियां व ट्रैक्टरों की बैट्रियां व स्कूलो में घुसकर सामानो, मोटरो, सोनल पैनल आदि की चोरी करते है और बाद में भिन्न भिन्न स्थानो पर बेच देते है। इनके द्वारा यह भी बताया गया कि थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अहिरौली दीक्षित के एक स्कूल से व ग्राम जंगल बनबीरपुर में स्थित इण्टरलाकिंग प्लांट से हम लोगों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था।

पंजीकृत/अनावरित अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 83/2025 धारा 305/317(2)/317(5) बीएनएस थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
  2. मु0अ0सं0 56/2025 धारा 305/331(4)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-हरेराम कुशवाहा पुत्र सकलदेव कुशवाहा सा0 सुखपुरा टोला सोनार पट्टी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2-सतीश कुशवाहा पुत्र नत्थु कुशवाहा सा0 सुखपुरा टोला कपरधिक्का थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3-दरोगा यादव पुत्र जगदीश यादव सा0 सुखपुरा टोला कपरधिक्का थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण- (कुल कीमत लगभग 02 लाख 50 हजार रुपये)
1- आठ अदद बडी बैट्री
2- एक अदद टुल्लू पम्प
3- एक अदद सोलर प्लेट
4- एक अदद इनवर्टर मार्का ल्युमिनस
5- एक अदद छोटी अटैची मय औजार
6- एक अदद सीलिंग पंखा
7- एक अदद हैण्ड पम्प
8- तीन अदद मोबाईल टच स्कीन
9- 550 रूपये नगद

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 आकाश कुमार सिंह चौकी प्रभारी सिधुआ थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 अतुल कुमार थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
4-का0 उमेश यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
5-का0 हरिराम यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
6-का0 सूरज मौर्य थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
7-का0 जितेन्द्र कुमार थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
8-का0 प्रेमशंकर गुप्ता थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

Related Articles

Back to top button