Uncategorized

बलिया : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

अंकुश गुप्ता
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

नगर पंचायत रतसर कला वार्ड नंबर 03 शिवपुरी ( निबियापोखरा ) निवासी राजनाथ राजभर पकौड़े वाले के छोटा पुत्र 18 वर्षीय विजय राजभर बुधवार को रात के 10 बजे आसन लगोटवा बाबा के पास बाईक दुर्घटना मौत और उसी वार्ड के ईदगाह निवासी भीम राजभर के 17 वर्षीय पुत्र मनजीत राजभर गम्भीर रूप से घायल वाराणसी रेफर कर दिया गया,

सड़क दुर्घटनाओं में बुधवार की रात एक युवक की मौत हो गयी, हादसों में एक किशोर समेत तीन लोग घायल हो गये,घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया, रतसर कस्बा के वार्ड संख्या तीन (शिवपुरी) निवासी 18 वर्षीय विजय राजभर बुधवार की रात कस्बा के 17 वर्षीय मनजीत राजभर के साथ सुखपुरा बहन के यहां गया था,दोनों रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे,इसी बीच बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव के पास मोटरसाइकिल किसी प्रकार अनियंत्रित होकर पलट गयी, इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये,आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद विजय को मृत घोषित कर दिया,चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मनजीत को वाराणसी रेफर कर दिया,बताया जाता है कि मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

Related Articles

Back to top button